फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में बाइक चालक व सवार गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार व बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दुर्घटना में घायल युवकों को महेंद्रगढ़ अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत के चलते दोनों को हाई सेंटर के लिए रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

वीरवार शाम को गांव बास निवासी नवीन कुमार अपने भांजे नितिन कुमार के साथ आकोदा बस स्टैंड जा रहा था। इसी दौरान महेंद्रगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। दुर्घटना में नवीन कुमार व नितिन दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को एंबुलेंस द्वारा महेंद्रगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों की गंभीर हालत होने के कारण आगामी उपचार के लिए हाई सेंटर भेज दिया। दोनों घायल पीजीआई रोहतक में उपचाराधीन हैं जहां नितिन कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें