महेंद्रगढ़। कौशल विकास एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सोमवार से दाखिले का शेड्यूल जारी करने के साथ आवेदन की अंतिम तिथि भी सात अक्तूबर कर बढ़ा दी गई है। जिले के 9 संस्थानों की विभिन्न ट्रेडों की 2572 सीटों पर दाखिले होंगे। विभाग द्वारा दाखिले के लिए 20 नवंबर तक चलने वाली प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया है। महेंद्रगढ़ आईटीआई की कुल 628 सीटों के लिए सबसे अधिक 5823 आवेदन विद्यार्थियों द्वारा किए गए हैं।
----------------------------------------------
इस प्रकार चलेगी दाखिले की प्रक्रिया
7 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन
11 को प्रथम मेरिट लिस्ट लगेगी
14 तक संस्थानों में प्रमाण पत्रों का सत्यापन
12 से 16 तक ऑनलाइन फीस जमा
18 को दूसरी मेरिट लिस्ट
18 से 20 तक पोर्टल पर संशोधन व वरीयता सूची
22 को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी तथा सीट अलॉटमेंट
22 से 24 तक दाखिल प्रमाण पत्रों का सत्यापन
22 से 26 तक फीस जमा करा सकते हैं
28 को सीटों की संख्या दर्शाई जाएगी
2 नवंबर को तीसरी मेरिट लिस्ट व रिक्त सीटों की संख्या
2 से 6 नवंबर तक प्रमाण पत्रों का सत्यापन
2 से 8 नवंबर ऑनलाइन फीस जमा
10 नवंबर को चौथी मेरिट लिस्ट
10 से 12 नवंबर तक पोर्टल संशोधन व वरीयता सूची
15 से 17 नवंबर तक संस्थानों में दस्तावेजों का सत्यापन
18 नवंबर तक ऑनलाइन फीस जमा
20 नंवबर तक सीटों पर दाखिलों की लिस्ट दर्शाई जाएगी
--------------------------------------------
ये रही विभिन्न संस्थानों में आवेदन की स्थिति
संस्थान सीट आवेदन
महेंद्रगढ़ 628 5823
भोजावास 104 1095
मालड़ा बास 128 540
डेरोली अहीर 84 356
सहबाजपुर 128 797
महेंद्रगढ़ महिला 156 215
-----------------------------------------
वर्जन
विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन के दौरान जो दस्तावेज दर्शाए थे वे ही दस्तावेज दाखिले के समय संस्थानों में सत्यापन के लिए लेकर आएं। फार्म भरते समय उन्हीं व्यवसायों का चयन करें जिनमें वे दाखिला लेना चाहते हैं। अन्यथा दूसरी काउंसिलिंग में जाने के लिए आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। 20 नवंबर तक चार काउंसिलिंग में दाखिले होंगे।
- राकेश कुमार सैनी, इंचार्ज आईटीआई डेरोली अहीर