कौशल विकास एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब 11 अक्तूबर से 20 नवंबर तक दाखिला प्रक्रिया चलेगी। इस बार विभाग द्वारा निर्धारित सीटों से चार गुणा अधिक आवेदन आए हैं। ऐसे में अनेक विद्यार्थियों को संस्थानों में प्रवेश से वंचित रहना पड़ेगा।
जिले के 9 संस्थानों की विभिन्न ट्रेडों की 2572 सीटों पर दाखिले होने हैं, लेकिन नारनौल के दो संस्थानों को छोड़ जिले के सात संस्थानों की 2048 सीटों पर 9471 आवेदन किए जा चुके हैं। महेंद्रगढ़ आईटीआई की कुल 628 सीटों के लिए सबसे अधिक 5823 आवेदन आए हैं।
ये रही विभिन्न संस्थानों में आवेदन की स्थिति
संस्थान सीट आवेदन
महेंद्रगढ़ 628 5823
भोजावास 104 1095
मालड़ा बास 128 540
डेरोली अहीर 84 356
सहबाजपुर 128 797
महेंद्रगढ़ महिला 156 215
इस बार सीट अलॉटमेंट के लिए विभाग की ओर से मैसेज भेजा जाएगा। यदि किसी विद्यार्थी के पास संदेश नहीं आता है तो वह अपने पंजीकरण संख्या से इसकी जांच कर सकता है। कई बार ऐसा होता है कि डीएनडी सर्विस व नेटवर्क की समस्या होने के कारण संदेश नहीं मिलता। इससे विद्यार्थी काउंसिलिंग में भाग लेने से वंचित रह जाता है। विद्यार्थी मैसेज नहीं आने पर जांच जरूर करें। - राकेश कुमार सैनी, इंचार्ज आईटीआई डेरोली अहीर