फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगी के अंतरराज्यीय गिरोह के एक अन्य आरोपी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के एक अन्य सदस्य को जिला पुलिस ने बुधवार शाम को पलवल-होडल सड़क मार्ग से गिरफ्तार किया है। उसे वीरवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से अन्य वारदात के बारे में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि इस गिरोह के तार मथुरा यूपी के साथ नूह और पलवल से भी जुड़े हुए मिले हैं। गिरफ्तार आरोपी ताहिर, दोषरस मथुरा (यूपी) का निवासी है। शहर के एक पीड़ित ने पुलिस में साइबर ठगी कर पैसे ऐंठने की शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया कि उसके पास अज्ञात नंबर से फोन आया और खुद को जान पहचान वाला बताते हुए भरोसे में लेकर उससे धोखाधड़ी करके पेमेंट एप के माध्यम से उसके अकाउंट से पैसे निकाल लिए।
इस पर शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस की तकनीकी सेल की सहायता से 2 जालसाजों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जिनसे रिमांड के दौरान की गई पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों का खुलासा हुआ। पुलिस ने इस मामले में शामिल तीसरे आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जांच के दौरान पता लगाया कि आरोपी ने हरियाणा के अलावा यूपी, बिहार, राजस्थान अन्य राज्यों में भी साइबर फ्रॉड की घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें