गांव दोखेरा के मंदिर में हुई चोरी के मामले में नांगल चौधरी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को रविवार को नारनौल की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दौखेरा गांव के मंदिर के पुजारी मदन दास ने नांगल चौधरी थाने में दो नामजद के खिलाफ चोरी की शिकायत दी थी, जिसमें उसने बताया कि मंदिर का ताला तोड़कर पानी की मोटर और अन्य सामान चोरी किया गया है। पुजारी ने सुरेश निवासी मीणा पर मंदिर में चोरी करने और भेंडटी निवासी शीशराम पर चोरी का सामान खरीदने का आरोप लगाया था। पुलिस ने पुजारी की शिकायत पर उक्त दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पानी की मोटर खरीदने के आरोपी शीशराम को गिरफ्तार करने के साथ मोटर बरामद कर ली है। आरोपी को रविवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।