फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में 35.2 एमएम बारिश

विज्ञापन
बिजली गिरने से मकान का टूटा लेंटर । - फोटो : Narnol
विज्ञापन
इस बार मानूसन की लंबी चली बारिश से किसानों के चेहरों पर चिंता नजर आ रही है। सितंबर में हो रही बारिश से बाजरे की फसल को नुकसान होगा। शनिवार सुबह क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश से शहर व ग्रामीण क्षेत्र में जगह-जगह जलभराव हो गया। जलभराव की समस्या से सबसे ज्यादा परेशानी शहरवासियों को उठानी पड़ी है। शहर में मोहल्ला जमालपुर, उपायुक्त निवास, पुलिस लाइन, लोहा मंडी, अनाज मंडी, नागरिक अस्पताल, महिला कॉलेज, मोहल्ला खडखड़ी व रावका समेत अनेक जगहों पर जलभराव हो गया। नारनौल में 34.5 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से बने चक्रवातीय सिस्टम लो प्रेशर एरिया क्षेत्र में बदल जाएगा। जिसकी वजह से मानसून को और ज्यादा ताकत मिल गई। मानसून की यह बारिश 13 सितंबर तक जारी रहेगी। 14 सितंबर से दूसरा लो प्रेशर एरिया बन रहा है। शनिवार सुबह नारनौल में 34.5 एमएम, अटेली में 30.5 एमएम व कनीना में 29.7 एमएम दर्ज की गई। बारिश के चलते पुलिस लाइन से किला रोड तक की सड़क तालाब में तब्दील हो गई। सीवर लाइन के लिए खोदी गई सड़क को प्रशासन ने अभी तक समतल भी नही किया है।
पुलिस लाइन से किला रोड तक सीवर लाइन कार्य के चलते रोड टूटा होने के कारण नागरिक अस्पताल व लोह मंडी की तरफ जाने वाले वाहन मोहल्ला नलापुर से होकर गुजर रहे थे जिसके कारण मोहल्ला नलापुर में दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। इस मार्ग पर वाहनों की लाइन लगने से दुकानदारों की दुकानदारी भी प्रभावित रही।
विज्ञापन

इस समय खरीफ फसल लगभग पककर तैयार हो चुकी है। कई जगहों पर किसान बाजरे की कटाई में लगे हुए है। कृषि विभाग के अधिकारी वजीर सिंह ने किसानों से इस सप्ताह बाजरे की कटाई न करने की सलाह दी है। बारिश के चलते बाजरे की कटाई होने से फसल खराब होने की ज्यादा संभावना रहती है। खड़ी फसल में बारिश से कम नुकसान होता है इसलिए किसान एक सप्ताह बाद ही बाजरे की कटाई शुरू करें। उन्होंने कहा कि यह बारिश आगामी रबी की फसल के फायदेमंद है। अब किसानों को रबी फसल की बिजाई के लिए पलेवा नहीं करना पड़ेगा।
गांव पटीकरा में सुबह करीब साढ़े सात बजे नवनिर्मित मकान की छत पर आकाशीय बिजली गिरने की मकान में काफी नुकसान हो गया। बिजली गिरने से मकान के लेटर में दरार आ गई तथा गई जगहों से लेटर के टुकड़े जमीन पर गिर गये। आकाशीय बिजली गिरने से घर में लगे बिजली के उपकरण भी जल गये। लोकेश ने बताया कि सुबह करीब साढ़े सात बजे तेज बारिश के साथ बिजली गिरने का तेज धमाका हुआ। जिस मकान पर बिजली गिरी में परिवार का कोई सदस्य नहीं था। बिजली गिरने से छत का लेटर टूट गया वहीं घर में लगे बिजली के उपकरण कूलर, फ्रीज, इनवर्टर जल गए। आसपास के करीब 10 घरों के बिजली उपकरण जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें