फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती परीक्षा प्रश्नपत्र लीक में दो और गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर के मुख्य आरोपी व हिसार के खांडाखेड़ी निवासी राजकुमार का संपर्क कराने वाले नजीर को पांच दिन की रिमांड के बाद शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दूसरी ओर पुलिस ने मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन पर पेपर लीक करवाने की योजना में शामिल होने तथा सहयोग करने का आरोप है।
विज्ञापन

विदित हो कि सात अगस्त की परीक्षा के दौरान पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर पेपर लीक कांड का खुलासा किया था। इसके बाद से मामले में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में कश्मीर के पुलवामा क्षेत्र से नजीर को गिरफ्तार किया गया था। जिसने पेपर लीक करने वाले कश्मीर के ही मुख्य आरोपी का हिसार के खांडाखेड़ी निवासी राजकुमार से संपर्क करवाया था। सूत्रों के अनुसार नजीर से पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी के नाम का पुलिस को पता चल चुका है, लेकिन पुलिस अभी गिरफ्तारी नहीं कर पाई है।
दूसरी ओर एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में सीआईए-2 की टीम ने शनिवार को सोनू निवासी उकलाना जिला हिसार तथा धर्मबीर निवासी मिलकपुर जिला भिवानी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आरोप है कि सोनू भी पेपर लीक योजना में शामिल था और उसने नरेंद्र से कई अभ्यर्थियों का संपर्क कराया था। सोनू के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त उसका मोबाइल फोन पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया है। वहीं धरा गया दूसरा आरोपी धर्मबीर आंसर की लेने के लिए आरोपी नरेंद्र के साथ अपनी गाड़ी में गया था, जिसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त गाड़ी पुलिस द्वारा बरामद करके जब्त कर ली गई। इससे पहले मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए नसीब निवासी गांव ब्राह्मणीवाला तथा आरोपी मुकेश निवासी थानेसर जिला कुरुक्षेत्र को भी उक्त सोनू व धर्मबीर सहित न्यायालय में पेश किया गया, जहां से चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
इसके अलावा पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी रमेश निवासी थुआ तथा नरेंद्र निवासी माजरा जिला हिसार से की गई पूछताछ के दौरान आरोपी नरेंद्र के कब्जे से पेपर लीक करवाने की योजना बनाने में प्रयुक्त एक अन्य गाड़ी बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें