पुलिस ने सेक्टर-8 में निर्माणाधीन मकान से दो मोबाइल व पांच हजार रुपये चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रितिक वासी शांति नगर व आकाश वासी दर्रा खेड़ा के कब्जे से चोरी के दोनों मोबाइल, पांच हजार रुपये व वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली गई है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि 16 अक्तूबर को सुनील दत्त वासी सेक्टर-8 ने थाना शहर थानेसर पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके मकान में निर्माण कार्य चल रहा है। इस कारण वह परिवार समेत मकान के पहले तल पर रहता है। 16 अक्तूबर की करीब सुबह 4 बजे चोर ने उसके मकान में कमरे से दो मोबाइल फोन व पांच हजार रुपये नकदी चोरी कर ले गए। शिकायत पर केस दर्ज करके जांच करते हुए पुलिस ने दो आरोपी रितिक व आकाश को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी के दोनों मोबाइल, पांच हजार रुपये तथा वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली है।