फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ता पूछने के बहाने बाइक सवार दो युवक महिला से सोने की चेन झपट कर फरार, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रास्ता पूछने के बहाने बाइक सवार दो युवक दिनदहाड़े बुधवार करीब 3 बजे महिला के गले से सोने की चेन झपट कर फरार हो गए। महिला ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शहर में वीटी करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

सिटी थाना पिहोवा पुलिस को दी शिकायत में मॉडल टाउन वासी मंजीत कौर ने बताया कि वह दोपहर करीब 3 बजे अपने घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान हेलमेट पहने पल्सर बाइक पर आए दो युवक उससे किसी के घर का रास्ता पूछने लगे। वह उन्हें रास्ता बताने लगी तभी बाइक के पीछे बैठे युवक ने उसके गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ छीना झपटी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। उधर, जितेंद्र ने केयूके थाने में दर्ज शिकायत में कहा कि मंगलवार रात वह शादी समारोह में आया था। रात करीब 12 और 1 बजे के बीच वह होटल से बाहर फोन सुनने के लिए निकला तो साइकिल सवार एक व्यक्ति उससे मोबाइल छीनकर फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें