पुलिस ने एक माह पहले मकान से चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है। आरोपियों की पहचान रवि उर्फ पिछवंजी वासी पिपली और अभिषेक उर्फ शैंकी वासी दीदार नगर के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि सेक्टर 5 निवासी राजेंद्र सिंह ने 6 अक्तूबर को पुलिस को शिकायत दी थी कि 31 अगस्त की दोपहर चोर उसके कमरे का ताला तोड़कर तीन हैंबर मशीन, दो ग्राइंडर, चार घन, आठ गोदाले, बर्तन, तार, 14 मशीन बीट, गैस सिलिंडर, चूल्हे, आठ छैनी, आठ हथोड़ी, बिजली की तार सहित काफी सामान चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने जांच के बाद दो आरोपी रवि व अभिषेक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एक हैंबर मशीन व लोहे का सामान बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया है।