कार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाखत अमन वासी डेहा बस्ती के रूप में हुई है। पुलिस शिकायत के आधार पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भाई सुनील कुमार ने बताया कि वह और उसका भाई अमन गोगामेड़ी से शनिवार रात साढ़े दस बजे अपने गांव जा रहे थे। इस दौरान तहसील के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार के चालक ने उसके भाई अमन उर्फ मनी को टक्कर मार दी। इस हादसे में बुरी तरह जख्मी हो गया और कार चालक वहां से फरार हो गया। घटना के बाद वह अमन को अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां से डाक्टरों ने उसे कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने सुनील की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।