फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह पहले लाडवा से चोरी कार भाखड़ा नहर से बरामद, नाबालिग सहित तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
Three months ago, stolen car from Ladwa recovered from Bhakra canal, three arrested including minor - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। तीन महीने पहले कार चुराने के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा कार को भाखड़ा नहर से बरामद किया है। आरोपियों ने कार के पार्ट्स भेजकर उसे नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने गोताखोर प्रगट की मदद से कार को नहर में तलाश कर लिया। पुलिस ने आरोपी राहुल वासी अजरानी कलां, कर्ण उर्फ बाबा वासी सलपानी (कुरुक्षेत्र) व नाबालिग अदालत के आदेश से जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

अशोक कुमार वासी नजदीक बस अड्डा लाडवा ने 22 दिसंबर को थाना लाडवा पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि उसने 21 दिसंबर की शाम कार को अपने घर के सामने खाली जगह में खड़ा किया था। अगली सुबह वह कार लेने गया तो उसकी कार चोरी हो गई थी। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच सीआईए-एक ने आरोपी कर्ण उर्फ बाबा व एक नाबालिग को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की थी। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मामले में शामिल तीसरे आरोपी राहुल को भी गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने कार चोरी करके उसके कुछ कलपुर्जों को बेच दिया है। उसके बाद उस कार को नहर में फेंक दिया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने भाखड़ा नहर झिमरहेडी के नजदीक से चोरीशुदा कार को गोताखोर प्रगट सिंह की मदद से बाहर निकाल लिया। पुलिस ने आरोपी राहुल व कर्ण उर्फ बाबा को अदालत के आदेश से कारोबार तथा नाबालिग को बाल सुधार गृह अंबाला भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें