फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिपली थर्ड गेट सड़क पर युवक के ऊपर चढ़ा बस का पहिया मौके पर मौत

विज्ञापन
तपन कुमार। फाइल फोटो। - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। निर्माणाधीन पिपली थर्डगेट सड़क ने वीरवार को एक 35 वर्षीय सरस्वती कॉलोनी वासी तपन की जिंदगी छीन ली। तपन जिओ कंपनी में सहायक एससीएम के पद पर तैनात था और सुबह के समय अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर काम पर जा रहा था, जैसे ही वह नाइन्थ प्लेनेट होटल के सामने अवैध कट से सड़क को क्रॉस करने लगा तो नए बस अड्डे से मोहन नगर की ओर जा रही एक बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक नीचे गिर गया और बस का टायर उसके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि रोडवेज की बस की टक्कर से यह हादसा हुआ है, हालांकि फिलहाल पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला जा रहा है। बता दें कि इस निर्माणाधीन सड़क पर पिछले तीन साल में यह 11वीं मौत है। वहीं अब तक सैकड़ों लोग यहां हादसों में घायल हो चुके हैं।
अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ किया मामला दर्ज : सीमा कुमारी
सिटी थाना प्रभारी सीमा कुमारी ने कहा कि युवक के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूछताछ में आसपास के लोगों से पता चला है कि एक बस के कारण यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन

नौ साल पहले हुई थी शादी
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा से सेवानिवृत्त यशवंत लाल ने बताया कि साल 2013 में उनके पुत्र तपन की शादी हुई थी। शादी से तपन के पास एक बेटी तृषा (5) तथा बेटा दृश्कि हुए। तपन अक्सर बस से पिहोवा आता-जाता था। वह अपनी बाइक को नए बस अड्डे स्थित पार्किंग में खड़ा करता था, मगर ठंड कम होने के कारण उसने आज से बाइक पर पिहोवा जाने का फैसला किया था।
स्कूल में कार्यरत महिलाकर्मी की बस की टक्कर से मौत
सहकर्मी के साथ बाइक पर सुबह गांव से जा रही थी स्कूल, पुलिस ने किया मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
पिहोवा। मेन चौक के पास बस की टक्कर लगने से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई। महिला अपने सहकर्मी के साथ बाइक पर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान दोनों मेन चौक के पास पहुंचे तो निजी बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे महिला सड़क पर गिर गई तथा बस का अगला पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। मृतक की शिनाख्त 24 वर्षीय पूजा निवासी भूसला (कैथल) के रूप में हुई है। पूजा पिहोवा के निजी स्कूल में बस पर बतौर परिचालक कार्य करती थी।
गांव भूसला निवासी मनदीप उर्फ गाल्ली ने पिहोवा थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि उसके बड़े भाई की शादी चार साल पहले पूजा निवासी बिठमड़ा के साथ हुई थी। उसका भाई दलबीर मेहनत मजदूरी का काम करता है तथा उसकी भाभी पूजा पिहोवा के निजी स्कूल में बस पर परिचालक का कार्य करती थी। उसके गांव का रामदिया भी इसी निजी स्कूल में बस पर चालक है। एक ही गांव के होने के कारण रामदिया और उसकी भाभी पूजा बाइक पर एक साथ गांव से स्कूल आते-जाते थे। वीरवार की सुबह भी उसकी भाभी पूजा अपने सहकर्मी रामदिया के साथ उसकी बाइक पर सवार होकर स्कूल जा रही थी। जैसे ही वे बाइक पर मेन चौक के पास सरस्वती गेट की साइड से सड़क क्रॉस कर रहे थे तो एक निजी बस चालक ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसकी भाभी सड़क पर जा गिरी और बस का अगला टायर उसके ऊपर से गुजर गया। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो बस चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों की मदद से रामदिया हादसे में घायल हुई पूजा को पिहोवा के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा। इस मामले में बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें