फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध को बेहोश कर नकदी और सोने की अंगूठी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। बाइक सवार एक युवक ने वृद्ध को लिफ्ट देने के बहाने लूट लिया। आरोपी ने वृद्ध को कोई बेहोशी की दवा सुंघाकर बेहोश कर दिया और उसकी सोने की अंगूठी व 600 रुपये लेकर उसे नरवाना ब्रांच नहर किनारे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने वृद्ध को अस्पताल में भर्ती कराया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
सेक्टर तीन के रहने वाले जय भगवान ने केयूके थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि नौ जून को उसके पिता चुडीया राम प्रजापति धर्मशाला में गया थे। शाम पौने पांच बजे महाराणा प्रताप चौक से उन्हें एक बाइक सवार मिला, जिसने उसके पिता को कहा कि वह कैथल की ओर जा रहा है। अगर वह भी उस ओर से जा रहे हैं तो वह उन्हें बाइक पर छोड़ देगा। उसके पिता बाइक पर सवार हो गए, मगर वे घर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दिन सुबह 10 बजे उसे फोन पर सूचना मिली कि उसके पिता ढांड रोड पर एसवाईएल व नरवाना ब्रांच नहर के बीच रास्ते में करीब 700 मीटर की दूरी पर बेहोशी की हालत में पड़े हैं। वे मौके पर पहुंचे और उन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पिता की दोनों कानों में मुरकिया, सोने की अंगूठी व 600 रुपये गायब थे। आरोपी बाइक चालक उसके पिता को बेहोश कर दोनों कानों की मुरकिया, सोने की अंगूठी व 600 रुपये लेकर फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें