फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत की खुमारी, ढोलक की थाप पर जमकर झूमे कार्यकर्ता

विज्ञापन
The joy of victory, the workers danced fiercely on the beat of the dholak - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पंजाब में आम आदमी पार्टी और उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा की नई सरकार बन गई है। चुनाव जीतने के बाद आप और भाजपा के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। वीरवार की सुबह मतगणना शुरू होने के साथ-साथ पार्टी के कार्यालयों पर ढोल के साथ जश्न का माहौल बन गया था। आप कार्यकर्ता जहां हाथों में झाडू उठाकर जश्न मना रहे थे। वहीं, भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी भगवा झंडा फहराकर खुशी का इजहार कर रहे थे। किसी ने लड्डू बांटकर तो किसी ने ढोल की थाप पर झूमते हुए खुशी का इजहार करते नजर आए।
विज्ञापन

थानेसर से प्रत्याशी रहे आप के नेता सुमित हिंदुस्तानी के निवास से शहर में रोड शो निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ता गुलाल उड़ाकर और मिठाइयां बांटकर जीत की खुशी का इजहार किया। पार्टी के जोन प्रधान विशाल खुब्बड़ ने कहा कि यह जीत ऐतिहासिक जीत है। पंजाब की जनता ने विपक्षी पार्टियों का सफाया करते हुए कमाल किया है। चेयरमैन जवाहर लाल गोयल, सुमित हिंदुस्तानी व जिला प्रधान मेवा राम आर्य ने कहा कि निश्चित रूप से आने वाले चुनावों में हरियाणा में भी आप पार्टी की सरकार बनेगी। कहा कि जल्द ही देश के अन्य भागों में भी इस जीत का असर पड़ेगा और आप पार्टी दूसरे राज्यों में भी आने वाले दिनों में अपनी सरकार बनाएगी।
जुलूस में मुख्य रूप से आप पार्टी के वरिष्ठ नेता बीर सिंह, बाबूराम मथाना, जिला सचिव गुरमीत सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, शाहाबाद में भी आप कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कहा कि पंजाब की जनता ने देखा है कि सीएम केजरीवाल ने दिल्ली को भ्रष्टाचार मुक्त किया है।
विज्ञापन

चार राज्यों में भाजपा की बंपर जीत से भाजपाई गदगद
उधर, चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में बंपर जीत से गदगद भाजपाइयों ने ढोल की थाप पर जमकर डांस किया और मुंह मीठा कराकर एक दूसरे को बधाई दी। लाडवा व बाबैन में पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी ने कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया और नाच गाकर खुशी मनाई। साथ ही भाजपा की जीत पर जश्न मनाते हुए पूर्व राज्यमंत्री कृष्ण बेदी कार्यकर्ताओं के साथ ढोल की थाप पर नाचे। इसके अलावा सर्किट हाउस में भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर भारत माता की जयकारों के साथ जश्न मनाया। सैनी ने कहा कि चार राज्यों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत से जीतकर लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा की नीतियों पर मुहर लगाई है।
भारत जल्द ही बनेगा फिर से विश्व गुरु : सुधा
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि चार राज्यों की जनता ने भाजपा में विश्वास व्यक्त किया है। कहा कि अब वो दिन दूर नहीं जब भारत फिर से विश्व गुरु के रूप में अपनी एक पहचान बनाएगा। विधायक सुधा, इंद्री के विधायक राम कुमार कश्यप, यमुनानगर के विधायक घनश्याम अरोड़ा व रजनीश आलमपुर ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को चंडीगढ़ आवास कार्यालय पर बधाई दी और मुंह मीठा कराया।

The joy of victory, the workers danced fiercely on the beat of the dholak- फोटो : Kurukshetra

The joy of victory, the workers danced fiercely on the beat of the dholak- फोटो : Kurukshetra

The joy of victory, the workers danced fiercely on the beat of the dholak- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें