फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावन धरा पर ऐतिहासिक होगी बाबा लक्खी शाह बंजारा व बाबा माखन शाह लुबाना की जयंती

विज्ञापन
राज्य स्तरीय जयंती समारोह की तैयारी का जायजा लेते विधायक सुभाष सुधा। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी की पावन धरा पर प्रदेश सरकार की तरफ से पहली बार बाबा लक्खी शाह बंजारा व बाबा माखन शाह लुबाना की जयंती का आयोजन रविवार को किया जा रहा है। इस राज्य स्तरीय जयंती समारोह के लिए अनाज मंडी में मंच सजा दिया गया है। जयंती समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री मनोहर लाल होंगे। वहीं प्रदेश के कोने-कोने से पहुंचने के लिए डेरा जुरासी कलां से संत बाबा मान सिंह की तरफ से लंगर का प्रबंध किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रबंधों का जायजा लेने के लिए शनिवार को देर सायं ज विधायक सुभाष सुधा व पूर्व मंत्री एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव कांबोज पहुंचे। कहा कि रविवार की सुबह 10 बजे बंजारा और लुबाना समाज के लिए एक ऐतिहासिक दिन होगा। इस दिन पहली बार राज्य सरकार की तरफ से बाबा लक्खी शाह बंजारा और बाबा माखन शाह लुबाना महापुरुषों की जयंती को राज्य स्तर पर मनाया जा रहा है। इस समाज के दोनों महापुरुषों के जीवन के बारे में समाज के अन्य लोगों को भी जानने का एक अवसर मिलेगा।
इस जयंती समारोह में प्रदेश भर से हजारों की संख्या में लोग शिरकत करेंगे। पूर्व मंत्री कर्ण देव कांबोज ने कहा कि कार्यक्रम की तैयारी दोनों समाज के प्रमुख लोग मिलकर कर रहे हैं। दोनों समाज के लोग प्रदेश के सभी जिलों में जाकर लोगों को कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए निमंत्रण दे रहे हैं। इस दौरान उपायुक्त मुकुल कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला, सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. कुलदीप सैनी सहित अन्य अधिकारियों ने भी तैयारियों को लेकर निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सभी प्रबंध उच्च स्तरीय होने चाहिए और किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें