फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देसी कट्टे के बल पर मजदूर से छीना झपटी का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। देसी कट्टे के बल पर मजदूर से छीनाझपटी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद की गई है, जिसे आरोपी ने शाहाबाद क्षेत्र से चुराया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी सतिंद्र सिंह उर्फ क्रांति वासी मंडोखरा को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि पांच दिसंबर को बैरागी महतो वासी जानकी नगर जिला पूर्णिया (बिहार) ने लाडवा थाने की पुलिस को दी गई शिकायत में बताया था कि उसके गांव का युवक आकाश गांव खरकाली के ट्यूबवेल पर गन्ना छिलाई का काम करता है। पांच दिसंबर की शाम को उसकी बाइक पर एक युवक उसके पास आया और देसी कट्टा निकाल कर उसकी कनपटी पर लगाकर उसकी जेब से दो हजार रुपये छीन लिए थे। आरोपी ने ट्यूबवेल के कमरे में रखे उसके साथियों के बैग से भी करीब आठ हजार रुपये और एक मोबाइल छीन लिया था। आरोपी जाते-जाते आकाश से बैग भी छीन ले गया, जिसमें उसके कागजात और एटीएम कार्ड थे। शिकायत पर थाना लाडवा में मामला दर्ज करके जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी सतिंद्र सिंह उर्फ क्रांति को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी के कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली। पुलिस की पूछताछ पर आरोपी ने कबूल किया कि उसने यह बाइक शाहाबाद क्षेत्र से चुराई थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें