फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंश्योरेंस के लालच में ट्राला बेचकर चोरी का झूठा केस दर्ज कराने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इंश्योरेंस के पैसे के लालच में ट्राला बेचकर चोरी का झूठा केस दर्ज कराने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मनीराम वासी सलपानी खुर्द ने अपना ट्राला कंडम बताकर कबाड़ी को बेच दिया था। उसके बाद आरोपी ने इंश्योरेंस के पैसे के लालच में ट्राला चोरी होने का केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी को मनीराम को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि 17 अगस्त को मनीराम ने थाना सदर पिहोवा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 अगस्त को वह गांव बटहेड़ी में अपने रिश्तेदार के घर अपने ट्राला में गया था। उसने गांव के खाली पड़े भट्ठे के पास अपना ट्राला खड़ा किया और अपने रिश्तेदार सिकंदर के पास रुक गया था। अगले दिन सुबह जब वह भट्ठे के पास गया तो उसको वहां पर उसका ट्राला नहीं मिला, जिसे चोर चुरा ले गए थे।
शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच सीआईए-2 को सौंपी गई थी। सीआईए-2 ने गहनता से मामले की जांच करते पाया कि शिकायतकर्ता ने खुद ही ट्राले को बेचा है और चोरी का झूठा केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी मनीराम को गिरफ्तार करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने अपने ट्राले को कंडम बताकर बेच दिया था और बाद में चोरी का मामला दर्ज करा दिया था। अब आरोपी को जेल अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन

तीन लाख 28 हजार रुपये में कबाड़ी को बेचा ट्राला
आरोपी मनी राम ने उक्त ट्राले के कागजात पर लोन लेकर दूसरा ट्रक खरीदा हुआ है। आरोपी ने ट्रक का लोन पूरा करने के लिए तीन लाख 28 हजार रुपये में ट्राले का कंडम बताकर कबाड़ी को बेच दिया था। इस रकम के साथ वह इंश्योरेंस की रकम को लेकर ट्रक का लोन उतारना चाहता था, मगर गुप्त सूचना पर सीआईए-2 की टीम आरोपी को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें