फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी कागजात पर मकान की रजिस्ट्री कराने का छठा आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाकर मकान की रजिस्ट्री कराने के मामले में शामिल छठे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी 30 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल बरामद किया। आरोपी अशोक कुमार वासी जलालुद्दीन माजरा को पुलिस ने अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस आरोपी महिला नीनू वासी करनाल, अंकित वासी पोपड़ा, दिलशाद वासी हाल किराएदार काछवा रोड (करनाल), जय सिंह वासी सेक्टर तीन कुरुक्षेत्र, विरेंद्र कुमार उर्फ लाला हाल वाशी सेक्टर आठ फर्जी नाम सुनील कुमार को कारागार भेज चुकी है। थाना सदर थानेसर में 27 दिसंबर को दर्ज शिकायत में करनाल के निसिंग की रहने वाली महिला प्रवेश ने बताया कि उसने 8 जून 2010 को रमेश सिंगला से हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टर तीन में प्लॉट खरीदा था। एचएसवीपी के नियमों के अनुसार 25 प्रतिशत निर्माण कार्य वर्ष 2010 में कर लिया था।
उस मकान पर बिजली, पानी व सीवर का कनेक्शन उसके नाम से है। बाद में उसने यह मकान नई दिल्ली की खुराना इंजीनियरिंग वर्क्स को किराए पर दिया था। वहीं किराएदार ने दिसंबर 2021 में किराया नहीं दिया तो उसके पति ने पूछताछ की, जिसमें किराएदार ने बताया कि उन्होंने खुद तो यह मकान नीनू रानी को बेच दिया है। अब नीनू रानी उन पर किराए के लिए दबाव बना रही है। इस बारे में उन्होंने एचएसवीपी कार्यालय से पूछताछ की तो रिकॉर्ड में यह मकान नीनू रानी के नाम ट्रांसफर हो गया था, जबकि मकान की रजिस्ट्री नीनू रानी के नाम नहीं थी।
विज्ञापन

एचएसवीपी से रजिस्ट्री की कॉपी प्राप्त करने के बाद पाया कि किसी अन्य महिला को उसके स्थान पर खड़ा करके उसके फर्जी आधार कार्ड बनाकर नीनू रानी व गवाहों के साथ मिलकर रजिस्ट्री कराई है। शिकायत पर पुलिस ने महिला नीनू रानी को नामजद करते हुए उसके अन्य साथियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू की थी। पुलिस पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब पुलिस ने छठे आरोपी अशोक कुमार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें