कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में लंबे समय बाद 35 पदों की भर्ती निकली है। इस बारे विश्वविद्यालय प्रशासन ने बुधवार को अधिसूचना जारी की। भर्ती के लिए आवेदक एक जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। प्रोफेसर के दो पद, विभिन्न विषयों में एसोसिएट प्रोफेसर के 27 पद और निदेशक, शारीरिक शिक्षा और खेल का एक पद, कार्यकारी अभियंता का एक पद, प्रधानाचार्य का एक पद, यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल और असिस्टेंट लाइब्रेरियन, कॉलेज लाइब्रेरियन के तीन पद शामिल हैं। लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन जमा करने के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट लिंक उपलब्ध है। संवाद