फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में व्यक्तिगत निमंत्रण पत्र न मिलने पर खफा साधु समाज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को व्यक्तिगत निमंत्रण न मिलने पर साधु समाज खफा है। इस विशेष मुद्दे पर रविवार को श्री पंचायती नया अखाड़ा उदासीन में षड्दर्शन साधु समाज की एक बैठक हुई। बैठक में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के लिए साधु समाज को व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण नहीं मिलने पर असंतोष जताया गया। वहीं पिपली में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के लिए लगाए गए फ्लेक्स बोर्ड उतारने पर रोष व्यक्त किया गया। इसके अलावा बैठक में शिक्षा और चिकित्सा पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

साधुओं ने कहा कि दूर दराज संत और महंतों को तो अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के लिए आमंत्रित किया जा रहा है, लेकिन उनके पास अभी तक निमंत्रण तक नहीं आया है। जिस साधु समाज की प्रेरणा से गीता महोत्सव को आज मनाया जा रहा है उनकी ही अनदेखी हो रही है। बैठक में यह बात भी उठाई गई कि साधु समाज की ओर से पिपली गीता द्वार के पास फ्लेक्स लगाए गए थे। समाज ने आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत संदेश के रूप में फ्लेक्स लगवाए थे, लेकिन उन्हें भी उतार दिया गया है। उन्होंने इस बात की निंदा करते हुए कहा कि ऐसा किया जाना गलत है। इस मौके पर षड्दर्शन साधु समाज के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर परमहंस, संरक्षक महंत बंसीपुरी महाराज, कोषाध्यक्ष महंत महेश मुनी, महासचिव महंत ईश्वर दास, संगठन मंत्री वैद्य पंडित प्रमोद कौशिक, कार्यालय सचिव महंत वासुदेवानंद गिरी, महंत अरविंद दास, बाबा लाल, विशाल मणी बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें