फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्रः कार में झारखंड से लाया था 45 लाख की अफीम, पुलिस ने दबोचा

Thu, 14 Oct 2021 11:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, कुरुक्षेत्र

सार

कुरुक्षेत्र पुलिस ने एक नशा तस्कर को दबोचा है, जो कार में झारखंड से 45 लाख की अफीम सप्लाई करने के लिए लेकर आया था। आरोपी अजीत यहीं के शाहाबाद का रहने वाला है, जिसे आठ दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जो अफीम उससे मिली है, इसके बदले उसे कमीशन मिलना था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में नशा तस्करी का आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने लगभग 45 लाख रुपये की अफीम लेकर जा रहे एक तस्कर को काबू किया है। आरोपी दिल्ली नंबर की कार में झारखंड से 26 किलो अफीम कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में किसी व्यक्ति को बेचने के लिए लाया था। आरोपी शाहाबाद का रहने वाला अजीत है। आरोपी को नशा तस्करी के बदले कमीशन मिलना था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर आठ दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने बताया कि 13 अक्तूबर को अपराध अन्वेषण शाखा-2 के प्रभारी निरीक्षक मंदीप सिंह की टीम बराड़ा चौक, शाहाबाद फ्लाईओवर के नीचे मौजूद थी। इस दौरान मंदीप सिंह को सूचना मिली कि अनूप उर्फ बिट्टू निवासी हुडा, शाहाबाद अफीम बेचने का धंधा करता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-हरियाणा में डेंगू का डंक: मिल रहे रोजाना 87 मरीज, 13 दिन में ही 1141 चपेट में, पंचकूला, सिरसा, फरीदबाद, गुरुग्राम और नूंह बने हॉटस्पॉट
विज्ञापन


दिल्ली नंबर की कार में लाया था नशा
पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अजीत सिंह उर्फ पिंद्र उर्फ काला निवासी ढकाला, थाना शाहाबाद को पैसे देकर झारखंड से अफीम मंगवाता है। बुधवार को भी अजीत अपनी कार में अनूप के लिए अफीम लेकर शनि मंदिर के पास से होता हुआ शाहाबाद आएगा। पुलिस टीम ने सर्विस रोड पर रतनगढ़ की तरफ नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू की। कुछ देर बाद पुलिस टीम को एक दिल्ली नंबर की कार आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रुकवाया और तलाशी लेने पर कार की सीट से प्लास्टिक की कैन में रखी 26 किलो 500 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह अफीम झारखंड से खरीदकर लाया है। उसे यह नशा अनूप को देकर अपना कमीशन लेना था। पुलिस आरोपी अनूप उर्फ बिट्टू व अन्य की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें