कुरुक्षेत्र। सेक्टर-तीन में एक पेंट की दुकान पर सामान लेने आया व्यक्ति गल्ले से 45 हजार रुपये चुराकर फरार हो गया। दुकानदार विजय बतरा ने सदर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि दोपहर करीब एक बजे एक व्यक्ति उसकी दुकान पर आया। उसने हेलमेट लगाया हुआ था। उस व्यक्ति ने उससे थिनर व ब्रश मांगा। वह थिनर व ब्रश लेने के लिए बेसमेंट में गया और कुछ देर बाद सामान लेकर आ गया।
विज्ञापन
इस दौरान वह व्यक्ति उसकी दुकान से चला गया। उसी समय सेक्टर-पांच देवीदासपुरा का दुकानदार उसकी दुकान पर आया था। उसने बताया कि उस व्यक्ति ने उसे कहा कि उसकी साथ लगी सब्जी वाले दुकानदार के साथ बनती नहीं है। उसने उसे 200 रुपये दिए और तीन किलो प्याज लाने के लिए कहा। वह प्याज लेकर लौटा तो वह व्यक्ति बगैर सामान व प्याज लिए चला गया। उसने पेमेंट लेने के लिए गल्ला खोला तो उसमें से 45 हजार रुपये नहीं थे। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। संवाद