फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट कक्षाओं का दाखिला पोर्टल खुलवाएं

विज्ञापन
केयू में वीसी को सौंपे गए ज्ञापन की प्रति दिखाते एबीवीपी के सदस्य। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय इकाई द्वारा प्राइवेट कक्षाओं के दाखिले के लिए ऑनलाइन पोर्टल जल्द खुलवाने की मांग की है। उन्होंने बुधवार को इस संदर्भ में कुलपति प्रो सोमनाथ सचदेवा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पोर्टल खोलने के लिए पांच दिन का अल्टीमेटम दिया है।
एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हिमांशु ठाकुर ने कहा कि प्राइवेट कक्षाओं में दाखिले लेने के लिए विद्यार्थी कई दिनों से पोर्टल खुलने का इंतजार कर रहे हैं। हजारों विद्यार्थी इस उम्मीद में हैं कि कब विश्वविद्यालय फार्म निकाले और कब उन्हें अपनी आगामी पढ़ाई जारी रखने का मौका मिले। विद्यार्थियों की उम्मीद उस समय टूट जाती है जब बार बार प्रशासन द्वारा केवल आश्वासन देता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एबीवीपी द्वारा आज के इस ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि यदि सोमवार तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं होती तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। एबीवीपी केयू अध्यक्ष जयंत चौधरी ने बताया कि केयू प्रशासन द्वारा यह आश्वासन दिया गया है कि अगले सप्ताह तक पोर्टल खोल दिया जाएगा। अगर विश्वविद्यालय प्रशासन सोमवार तक यह मांग पूरी नहीं करता तो एबीवीपी जोरदार प्रदर्शन करेगी। इस अवसर पर करिश्मा चौधरी, पावन कौशिक, रोहित, निधि, प्रिया और भूपेश आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें