फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग वीरभान ने दो रजत पदक जीतकर दिखाया दम

विज्ञापन
एथलीट वीरभान को ट्रॉफी देते साई प्रभारी कुलदीप वडैच व अन्य। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। 65 वर्षीय वेटरन एथलीट वीरभान ने नई दिल्ली में खेलो मास्टर गेम्स में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर कुरुक्षेत्र का नाम रोशन किया। उन्होंने ने 800 मीटर दौड़ और पांच हजार मीटर वॉक में भी द्वितीय स्थान हासिल किया है। इस खिलाड़ी ने दोनों इवेंट में सिल्वर पदक हासिल किए हैं। बुधवार को वेटरन एथलीट वीरभान को भारतीय खेल प्राधिकरण कुरुक्षेत्र शाखा में पहुंचने पर स्वागत किया।
इस मौके पर अपने अनुभवों को साझा करते हुए वेटरन खिलाड़ी वीरभान ने कहा कि लंबे अरसे से द्रोणाचार्य स्टेडियम में सैर करते हैं। इस सैर के दौरान जब खिलाड़ियों को खेलते हुए देखा तो उनके मन में भी फिर से खेलने का जुनून पैदा हुआ और साई के प्रशिक्षक सतपाल सिंह से बातचीत भी हुई। इतना ही नहीं सेवानिवृत्त डीएसओ एवं एथलेटिक्स कोच यशवीर सिंह से भी वेटरन फील्ड में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों से प्रेरित होकर दौड़ने और चलने का अभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अभ्यास के सार्थक परिणाम सामने आए और अभी हाल में ही नई दिल्ली में 30 अप्रैल से तीन मई तक आयोजित खेलो मास्टर गेम्स 2022 में 800 मीटर दौड़ और 5 हजार मीटर वाकिंग प्रतिस्पर्धा में भाग लिया। इन दोनों प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि का सारा श्रेय प्रशिक्षकों को दिया और कहा कि मुकाम हासिल करने की कोई उम्र नहीं होती सिर्फ मन में जुनून और जज्बा तथा लक्ष्य को लेकर मेहनत करने की जरूरत रहती है। साई के प्रभारी कुलदीप सिंह वडैच, वरिष्ठ प्रशिक्षक एवं कोच सतपाल सिंह, सेवानिवृत्त चीफ कोच गुरविंद्र सिंह, सेवानिवृत्त जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी यशवीर सिंह, प्रशिक्षक सुधीर दहिया, मनोज कुमार, अरुण कुमार, राहुल सांगवान, सोहन लाल, चांद राम, नरेश सैनी ने वीरभान को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें