फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आओ सखी गाओ बधाई...से गूंजा शिव मंदिर परिसर

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्रीराम कथा में सहयोग करने वाली महिलाओं को सिरोपा भेंट करती  किशोरी रति ।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पलवल गांव के शिव मंदिर में नौ दिवसीय श्रीराम कथा में छठे दिन भी जारी रही, जिसमें किशोरी रति ने प्रवचन दिए। कथा के दौरान भगवान श्री राम का विवाह उत्सव मनाया गया। किशोरी रति ने प्रभु राम के विवाह का प्रसंग सुनाया और कहा कि चारों तरफ आओ सखी मिल गाओ बधाई, राम की बरात जनकपुर आई, आओ सखी गाओ बधाई राम का विवाह आयो रे.., से मंदिर प्रांगण गूंजने लगा। श्री रामायण कथा में प्रभु राम व शिव की महिमा का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि राम जी का विवाह संपन्नता का प्रतीक है और शिव भगवान का विवाह सादगी का प्रतीक है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दोनों विवाह हमें संदेश देते हैं कि अगर आप संपन्न हैं तो राम की तरह विवाह धूमधाम से करें। नहीं तो शिव की तरह सादगी से करें। कथा का आयोजन सुरेन्द्र शर्मा व अनिता शर्मा द्वारा करवाया जा रहा है। श्रीराम कथा में सहयोग करने वाले को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। राहुल शर्मा ने बताया कि श्रीराम कथा का समापन 16 अगस्त को होगा। श्रीराम कथा में पंडित अंकित शर्मा को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गांव सरपंच रवि, राहुल शर्मा, हिमांशु शर्मा, बलवान मास्टर, मानस शर्मा व यादव परिवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें