फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: केयू की डॉ. मनजिंदर गुलयानी का शोध पत्र सर्वश्रेष्ठ घोषित

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केयू की डॉ. मनजिंदर गुलयानी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शोध पत्र प्रस्तुत करती हुई।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कोक्यूबेक विश्वविद्यालय मॉन्ट्रियल की ओर से अर्थशास्त्र, प्रबंधन, सामाजिक विज्ञान और मानविकी विषय पर 33वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में केयू के इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ की प्रोफेसर डॉ. मनजिंदर गुलयानी की ओर से कॉरपोरेट जासूसी विषय पर शोध पत्र प्रस्तुत किया गया, जो कि उस सत्र का सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र घोषित किया गया है। इस उपलब्धि के लिए केयू कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने डाॅ. मनजिंदर गुलयानी की सराहना की। उन्होंने कहा कि केयू शिक्षा और शोध के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त विश्वविद्यालय है।
विज्ञापन


डॉ. मनजिंदर गुलयानी ने कहा कि कॉरपोरेट एस्पोइनेजश दीवानी और आपराधिक कानून दोनों के अधीन ठीक नहीं है और मौजूदा कानून प्रावधान इसे दंडित करने के लिए पर्याप्त नहीं है। आधुनिक समय में व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा और प्रतिद्वंदिता बढ़ने के कारण इस ओर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है। वर्तमान समय में इससे निपटने के लिए मौजूदा कानून में संशोधन की आवश्यकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें