फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने जारी की पीजी पाठ्यक्रमों की पहली मेरिट लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से सोमवार को 49 विभागों एवं संस्थानों में पढ़ाए जा रहे विभिन्न पाठ्यक्रमों की पहली कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी गई है। पहली लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों को 13 अक्तूबर तक ऑनलाइन फीस भरने का मौका दिया गया है। मेरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों ने पहले ही दिन से ऑनलाइन फीस का भुगतान करना शुरू कर दिया है। एमएससी जूलॉजी, मैथ, फिजिक्स, बॉटनी और एलएलबी प्रोफेशनल सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखी जा रही है। एलएलबी प्रोफेशनल की ऑल इंडिया कैटेगरी की 80.53 प्रतिशत, हरियाणा स्टेट कोटा में एससी कैटेगरी की 68.2 प्रतिशत, बीसी-ए कैटेगरी की 67.25 प्रतिशत, बीसी-बी की 68.25, डी-एससी की 66.92, ईडब्ल्यूएस की 71.46, हरियाणा स्टेट कोटा जनरल में 74.06 प्रतिशत पर खत्म हुई। एमएससी जूलॉजी की ऑल इंडिया कैटेगरी की 91.7 प्रतिशत, बीसीए की 83.34, बीसीबी की 84.79, डीएससी की 74.06, हरियाणा स्टेट कोटा जनरल की 86.86 प्रतिशत पर खत्म हुई। इसके अलावा एमएससी मैथ की ऑल इंडिया कैटेगरी की 88.08 प्रतिशत, बीसीए की 79.78, बीसीबी की 80.69, डीएससी की 70.17, हरियाणा स्टेट कोटा जनरल की 84.34 और एससी की 75.78 प्रतिशत पर खत्म हुई।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से अब दूसरी मेरिट लिस्ट 18 अक्तूबर को जारी की जाएगी तथा 21 अक्तूबर तक फीस का भुगतान किया जाएगा। सीट रिक्त रहने पर 25 अक्तूबर को तीसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसमें चयनित विद्यार्थी 27 अक्तूबर तक फीस जमा करा सकता है। वहीं दाखिला संबंधी अंतिम मेरिट सूची 8 नवंबर तथा फीस 10 नवंबर तक जमा करानी होगी। बता दें कि यूटीडी/संस्थानों में पढ़ा जा रहे विभिन्न पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए दाखिले के लिए कुल 27 हजार 816 ऑनलाइन आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें