फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कर्मी बता ग्रामीण से ऑनलाइन ठगे 60 हजार रुपये, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शातिर ठग ने खुद को सरकारी कर्मचारी बताकर एक ग्रामीण से ऑनलाइन 60 रुपये ठग लिए। ठग ने व्यक्ति को गांव में चल रहे विकास कार्य की जानकारी देकर पहले अपने जाल में फंसाया तथा उसके पिता से मुलाकात का जिक्र करके यकीन दिला दिया। जब उसे आरोपी पर यकीन हुआ तो आरोपी ने उसे अपनी बातों में उलझाकर अकाउंट से चार बार में 10 हजार, 10 हजार, 20 हजार और 20 हजार करके 60 हजार रुपये निकाल लिए। सोहन लाल वासी मुंडाखेड़ा ने कहा कि 22 सितंबर दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक व्यक्ति ने फोन करके कहा कि वह बीडीओ दफ्तर में बतौर जेई काम करता है। दो दिन पहले वह गांव में में तालाब का निरीक्षण व एस्टीमेट बनाकर आया था। तब उसकी मुलाकात उसके पिता के साथ हुइ थी और उनके साथ भी काम को लेकर चर्चा की थी। गांव में चल रहे काम के कारण उसे यकीन आ गया था। उसके बाद आरोपी ने उसे कहा कि वह अपने मर्चेंट अकाउंट से उसके अकाउंट में ट्रांसफर करेगा और वह उसके कहने पर करने की जगह यूपीआई पिन डालकर वापिस भेज देना। जब उसने उसके कहने पर अपना यूपीआई पिन डाला तो उसके अकाउंट से 10 हजार रुपये कट गए। इस पर आरोपी ने 5-7 सेकेंड के बाद दोबारा पिन डालने को कहा तो दोबारा भी उसके 10 हजार रुपये कटे थे। तब आरोपी ने कहा कि वह कल उसे कैश 20 हजार रुपये दे देगा नहीं तो वह अभी ट्रांसफर कर रहा है। उसके बाद उसके पास 20 हजार का मैसेज पेमेंट रिसीविंग का मैसेज आया तो आरोपी ने तुरंत पिन डालने को कहा नहीं तो देर होने पर दोनों की पेमेंट पेंडिंग रह जाएगी। जैसे ही उसने पिन डाला तो अकाउंट से 20 हजार रुपये और कट गए। इसी प्रक्रिया को दोबारा किया तो दोबारा 20 हजार रुपये कट गए। इस तरह आरोपी ने उसके साथ 60 हजार रुपये की ठगी कर ली। उसके बाद से आरोपी का फोन बंद आ रहा है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सहयोग देने का विश्वास दिलाकर ठगे 25 हजार रुपये
सेक्टर-7 वासी जसबीर सिंह ने केयूके थाना पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा कि उसके पास 12 सितंबर को उनकी संस्था के संयोजक का फोन आया और कहा कि एक व्यक्ति संस्था को गूगल पे के माध्यम से 25 हजार का सहयोग देना चाहता है। इस उद्देश्य से उस व्यक्ति को उन्होंने अपना नंबर दे दिया, लेकिन कुछ ही देर में उनके खाते से 25 हजार रुपए कट गए। इससे पहले संदिग्ध ने उनके खाते में एक रुपया भी भेजा था ताकि उन्हें विश्वास में लिया जा सके। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें