फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: गौतमबुद्धनगर से मनाली घूमने जा रहे युवकों की फॉर्च्यूनर को इनोवा ने मारी टक्कर, एक की मौत, छह जख्मी

Tue, 11 Jan 2022 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

कार में सवार छह अन्य युवक जख्मी हो गए। एक की हालत गंभीर है। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पिपली जीटी रोड पर हादसा हुआ। शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी से मनाली घूमने जा रहे सात दोस्तों की फॉर्च्यूनर को पीछे से इनोवा कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में फॉर्च्यूनर कार बेकाबू होकर पिपली जीटी रोड पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई और इसमें सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों में एक हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद आरोपी इनोवा चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस तलाश कर रही है।

थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में मनीष वासी गांव भरजन (भटजन) जिला गाजियाबाद ने बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे वह अपने भाई अश्वनी, दोस्त अरुण वासी प्लौता थाना भोजपुर, विकास, आकाश वासी गांव दादूपुर, अंकित वासी गांव बोडाकी, विपुल वासी गांव खेड़ी जिला गौतम बुद्ध नगर (यूपी) गांव प्लौता से मनाली (हिमाचल प्रदेश) घूमने के लिए फॉर्च्यूनर में सवार होकर निकले थे। गाड़ी अरुण चला रहा था तथा बगल की सीट पर विकास बैठा हुआ था। वहीं बीच वाली सीट पर अंकित, अश्विनी, आकाश और पीछे वाली सीट पर वह विपुल के साथ बैठा हुआ था।
विज्ञापन


इसी दौरान रात करीब दो बजे जब वे पिपली जीटी रोड के पास पहुंचे तो उसी समय पीछे से तेज रफ्तार इनोवा कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकराकर पलट गई। दुर्घटना में दोस्त अरुण (चालक) व भाई अश्वनी गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी तरह वह गाड़ी से बाहर निकला तथा राहगीरों से मदद की गुहार लगाई। इसी दौरान किसी ने डायल 112 को सूचना देकर मौके पर बुलाया। इसके बाद सभी को गाड़ी से बाहर निकाला गया।

अरुण व अश्वनी की नाजुक हालत को देखते हुए दोनों को एंबुलेंस की मदद से निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने अरुण को मृत घोषित कर दिया। वहीं दुर्घटना में घायल हुए युवकों को उनके परिजन उपचार के लिए गौतमबुद्ध नगर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें