फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑडियो के क्षेत्र में अपार संभावनाएं, टेक्स्ट की बजाए ऑडियो पर काम करें विद्यार्थी: डॉ. गर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
विजुअल मीडिया के दौर में विद्यार्थियों के लिए ऑडियो संपादन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। अगर विद्यार्थी चाहें तो इस क्षेत्र में वे अपनी आवाज के साथ संपादन से बेहतर कॅरिअर बना सकते हैं। ये विचार चितकारा विश्वविद्यालय राजपुरा में पत्रकारिता विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पंकज गर्ग ने वीरवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान में व्यक्त किए। वे यहां पर विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए आयोजित कार्यशाला में शिरकत करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि ऑडियो संपादन के लिए ऑडियो और सॉफ्टवेयर दोनों की समझ जरूरी है।
विज्ञापन

डॉ. पंकज गर्ग ने कहा कि दुनिया भर में ऑडियो कंटेंट की मांग निरंतर बढ़ रही है। इसे पूरा करने के लिए ऑडियो के जानकार लोगों की जरूरत है। तीन घंटे के सत्र में उन्होंने विद्यार्थियों को ऑडियो की बारीकियां बताई और ऑडियो संपादन से संबंधित विभिन्न सॉफ्टवेयरों के बारे में जानकारी दी।
दूसरे सत्र में चंडीगढ़ से आए वीडियो एडिटर राजेश चौहान ने विद्यार्थियों को वीडियो संपादन के सॉफ्टवेयर और उससे जुड़ी बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जब दर्शक कंटेंट को वीडियो के स्वरूप में ही देखना चाहते हैं तो रफ कंटेंट को उपयोगी व उत्पादक बनाया जा सकता है। इसके लिए वीडियो संपादकों की जरूरत है। मीडिया उद्योग में कुशल वीडियो एडिटर की काफी कमी है। अगर मीडिया के विद्यार्थी सिर्फ वीडियो संपादन ही सीख लें तो वे कभी बेरोजगार नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि ये मीडिया संस्थानों की जिम्मेवारी है कि वे विद्यार्थियों को इस तरीके से तैयार करें कि वे कुशल भी हो और आत्म निर्भर भी। अपने तीन घंटे के सत्र में उन्होंने विद्यार्थियों को एफसीपी सॉफ्टवेयर पर हैंड्स ऑन ट्रेनिंग भी दी।
विज्ञापन

कार्यशाला के संयोजक डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि ऑडियो व वीडियो संपादन 21वीं शताब्दी के सूचना क्रांति के दौर में महत्वपूर्ण टूल है। इसके बिना मीडिया के किसी भी क्षेत्र में कॅरिअर बनाना संभव नहीं है। आज तकनीकी विकास के कारण जिस तरह से न्यूज रूम इंटीग्रेटेड हो रहे हैं उसके लिए मीडिया के विद्यार्थियों को बहु-कौशल होना जरूरी है। जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के विद्यार्थी कुशल व सशक्त बने इसी उद्देश्य के साथ कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर डॉ. रोशन मस्ताना सहित विभाग के सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें