फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएसजीपीसी चुनाव : आज कुुरुक्षेत्र व पिहोवा में जुटेगी संगत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के चुनाव की सरगर्मी तेज होने लगी है। जहां अभी वोट बनाने की प्रक्रिया चल रही है वहीं सभी सिख संगठनों ने अपनी-अपनी रणनीति मजबूत करनी शुरू कर दी है। इसी के चलते शिरोमणि अकाली दल को चुनाव में दोहरी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। जहां उसे अपने प्रत्याशी जिताने के लिए पसीना बहाना पड़ेगा वहीं कहीं न कहीं स्थानीय स्तर पर विरोध का सामना भी करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह पिहोवा तो दोपहर बाद कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारा पहली पातशाही में सिख संगत जुटेगी। माना जा रहा है कि दोनों ही बैठक में चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी तो वहीं इन बैठकों में वरिष्ठ सिख नेता एवं पूर्व में प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके दीदार सिंह नलवी भी मुख्य तौर पर शामिल होंगे। बता दें कि हरियाणा कमेटी के चुनाव लड़ने के लिए एसजीपीसी व शिअद घोषणा कर चुकी है तो वहीं अपने स्तर पर तैयारी भी की जा रही है। एसजीपीसी व शिअद नेताओं व कार्यकर्ताओं की अहम बैठक तक हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि पहले 30 सितंबर तक वोट बनाने की प्रक्रिया पूरी की जानी थी, जिसे बढ़ाकर 16 अक्तूबर तक कर दिया है। यह पूरी होने के बाद अगली प्रक्रिया शुरू होगी और चुनाव का भी ऐलान होगा।


पूरे प्रदेश में किया जाएगा विरोध : नलवी
दीदार सिंह नलवी ने संपर्क करने पर बताया कि चुनाव हरियाणा की कमेटी के लिए है और इसमें बाहरी प्रत्याशियों का जमकर विरोध किया जाएगा। उन्होंने विशेषतौर पर शिअद का जिक्र करते हुए कहा कि उनका पूरे प्रदेश भर में विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें