फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दो कार की भिड़ंत में एक कार चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। भट्ट माजरा गांव के समीप दो कारों की भिड़ंत में एक कार चालक की मौत हो गई। पुलिस में दर्ज शिकायत में मांगा सिंह निवासी तलहेड़ी ने बताया कि वह तथा उसका भाई कर्ण पाल पिहोवा से अलग-अलग कार में सवार होकर अपने घर जा रहे थे।
विज्ञापन

भट्ट माजरा गांव के समीप पहुंचे तो सामने से आए कार चालक ने उसके भाई की कार में सीधे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसके भाई की कार पलट गई। उसने अपनी कार रोककर अपने भाई को उसकी कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। यहां से उसके भाई को कुरुक्षेत्र और वहां से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसके भाई की मौत हो गई। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें