फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: बिजली गिरने से मां-बेटे की मौके पर मौत, खेत में शाम को सरसों काटने गए थे दोनों

Sat, 02 Mar 2024 09:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र, बाबैन (हरियाणा)

सार

दोनों मां-बेटा खेत में शाम को सरसों काटने गए थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में शव भेजे हैं। रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
मामत में परिजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के बाबैन क्षेत्र के खिड़की वीरान गांव में बिजली गिरने से मां-बेटे की मौत हो गई। मां-बेटा खेत में सरसों काट रहे थे। घटना शाम चार बजे के आसपास की बताई जा रही है। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक की शिनाख्त सरोज (52) और रमन सैनी (28) के रूप में हुई है। रमन बाबैन में जूस की दुकान चलाता था। सूचना पर पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर एलएनजेपी के शवगृह में रख दिए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बलवंत सिंह ने खेत में अपने मकान बनाए हुए हैं। शाम करीब चार बजे सरोज अपने बेटे रमन के साथ खेत में सरसों काटने गई थी। मौसम खराब हो जाने पर अचानक बिजली सरसों काट रहे सरोज व रमन पर गिर गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

दूसरे खेत में काम कर रहे बलवंत को घटना का पता चला तो वह तुरंत दौड़कर मौके पर पहुंचा और लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


दो साल पहले हुई थी रमन की शादी
बलवंत सिंह ने बताया कि करीब दो साल पहले रमन की शादी परमजीत से हुई थी। इस शादी से उनके पास करीब एक साल का बेटा यश है। रमन अपने बड़े भाई रवि के साथ बाबैन में जूस की दुकान चलाता था। दोनों भाइयों के पास कुछ जमीन भी है। मां-बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कराया जाएगा पोस्टमार्टम
थाना बाबैन में कार्यरत जांच अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर एलएनजेपी अस्पताल में रखवा दिया है। रविवार को दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें