संवाद न्यूज एजेंसी
बाबैन। लंबित पड़ी मांगों के समर्थन में आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स का 8 दिसंबर से धरना-प्रदर्शन जारी है। आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स ने मंगलवार को भी खंड कार्यालय बाबैन पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी वर्कर्स को समर्थन देने पहुंचे हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत सिंह ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स को अकेला न समझें, इनके साथ प्रदेशभर के तीन लाख कर्मचारियों का समर्थन हैं। कहा कि सरकार प्रदेश में खुले आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूलों के नाम पर प्राइवेट हाथों में देने का प्रयास कर रही है, जिसको कभी सहन नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कोई भी आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर सरकार द्वारा प्ले स्कूलों के नाम पर प्रशिक्षण देने के कार्यक्रमों में भाग नहीं लेंगी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्राइवेट एजेंसी को आंगनबाड़ी केंद्रों में भी घुसने नहीं दिया जाएगा। आरोप लगाया कि सरकार 2018 में आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर की मानी गई मांगों को तुरंत शुरू करें जो उनकी जायज मांगे है। इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज, भीम सिंह, आंगनबाड़ी वर्कर प्रधान संतोष सैनी, गीता, कर्मजीत कौर, किरण बाला, गीता, सरोज शर्मा, इंदु शर्मा, रजनी, दर्शनी, सुभद्रा, कमलेश, शकुंतला, सीमा, नीलम, कविता के अलावा अनेक आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स भी उपस्थित रहीं।