फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दिव्या प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल के कंप्यूटर साइंस विभाग ने ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की। प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय कंप्यूटर साइंस की छात्रा दिव्या ने प्रथम, बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा अनीषा ने द्वितीय तथा बीसीए प्रथम वर्ष की छात्रा यंशी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

विभाग की अध्यक्ष डॉ. सपना के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता में कंप्यूटर अवेयरनेस, कंप्यूटर फंडामेंटल व सी प्रोग्रामिंग आदि से जुड़े प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में कंप्यूटर साइंस विभाग की 30 से ज्यादा छात्राओं ने हिस्सा लिया। महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कंप्यूटर साइंस विभाग व प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि ऐसी प्रतियोगिता करवाने से छात्राओं में आत्मविश्वास व नयी ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि सभी विजेताओं को प्रतिभागियों को ई-प्रमाणपत्र प्रदान करके पुरस्कृत किया जाएगा। संचालन डॉ. पूजा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें