फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटर के ताले तोड़ ट्रैक्टर वर्कशॉप से हजारों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा-बाबैन रोड पर ट्रैक्टर वर्कशॉप से चोरों ने शटर के ताले तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। लोहे का सामान भारी होने के कारण अज्ञात चोर कुछ सामान साथ लगते खेतों में सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

संजीव कुमार पुत्र मदनलाल निवासी धनोरा जाटान ने बताया कि लाडवा-बाबैन रोड पर उनकी शर्मा ट्रैक्टर वर्कशॉप है। 12 अक्तूबर की रात साढ़े आठ बजे वह वर्कशॉप को अच्छी तरह बंद करके गया था। 13 अक्तूबर को सुबह नौ बजे वर्कशॉप पर आया तो शटर के ताले टूटे हुए थे व अंदर सामान बिखरा पड़ा था। उसने अंदर जाकर देखा तो अलमारी के ताले भी टूटे हुए थे। सामान चेक करने पर इनवर्टर, बैटरी, ट्रैक्टर क्राउन पिन, ड्रम, एक्सेल, ट्रैक्टर के गरारे, बैयरिंग व अन्य सामान गायब मिला। वर्कशॉप से कुछ दूरी पर ही उसे ट्रैक्टर का कुछ सामान सड़क किनारे खदानों में पड़ा मिला। भारी होने के कारण चोर शायद उसको नहीं ले जा पाए। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने कहा कि चोरों को राउंडअप कर लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें