फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आज सरस्वती के तट पर होगा गीता महोत्सव का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। आज से सरस्वती तट पर तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता महोत्सव का आगाज होने जा रहा है। इस भव्य समारोह में देश की संस्कृति व कला के विभिन्न दर्शन होंगे। इस आयोजन को लेकर स्थानीय प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही है।
विज्ञापन

उपमंडल अधिकारी नागरिक सोनू राम ने कहा कि दो से चार दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन सरस्वती पार्क में किया जाएगा। इस महोत्सव में देश की कला व संस्कृति के दर्शन कराते लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसकी रौनक बढ़ाने के लिए विभिन्न स्कूलों के बच्चे भी अपनी सांस्कृतिक कला का प्रदर्शन करेंगे। वहीं पेंटिंग प्रतियोगिता, गीता पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता व गीता का उच्चारण करेंगे।
कहा कि उपमंडल के सभी सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। इसके अतिरिक्त पालिका के सभी पार्षद, गांवों के नव-निर्वाचित सरपंच, पंच, जिला परिषद व ब्लॉक समिति के सदस्य तथा सभी नंबरदार महोत्सव में अपनी उपस्थित दर्ज कराएं। कहा कि गीता जयंती महोत्सव में भगवान श्री कृष्ण व गीता पर आधारित नाटय, समूह नृत्य, एकल नृत्य तथा लोक गायन से जुड़ी सामग्री लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की जाएगी। इसके अतिरिक्त यदि कोई व्यक्ति अपनी कला का प्रदर्शन करना चाहता है, तो वह पालिका सचिव गुलशन कुमार तथा नायब तहसीलदार सुरेश कुमार से संपर्क करके अपना नाम रजिस्टर करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें