गांव राणा माजरा में एक किसान को गांव के ही 4 लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसकी शिकायत थाना सनौली पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
शिकायत के अनुसार थाना सनौली पुलिस को दी शिकायत में राणा माजरा निवासी अलीशान पुत्र मोहम्मद ने बताया है कि 18 नवंबर शाम 7 बजे अपने गेहूं के खेत में पानी दे रहा था। तभी कादिर , मुस्तकीम, अमजद , मालुद निवासी राणा माजरा आए और गाली गलौच करने लगे। उन्होंने कहा कि इसने हमारे खिलाफ कानूनी कराई है, इसे मजा चखाते हैं। इसके साथी ही उसे मारना शुरू कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद