फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बुनियाद लेवल एक की परीक्षा कल, जिले के 3281 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मिशन बुनियाद के अंतर्गत कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए नए शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए बुनियाद लेवल-एक की परीक्षा सात फरवरी को दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ तरसेम कौशिक ने बताया कि मिशन बुनियाद के अंतर्गत पूरे हरियाणा प्रदेश से 75018 विद्यार्थियों ने बुनियाद कार्यक्रम के लिए पंजीकरण किया है। कुरुक्षेत्र जिले से 3281 विद्यार्थी इस परीक्षा में सहभागिता करेंगे। जिले में खंड स्तर पर बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा के लिए नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें थानेसर खंड में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मिर्जापुर,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिपली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देविदासपुरा,लाडवा खंड में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाडवा, बाबैन खंड में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाबैन, शाहाबाद खंड में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इस्माईलाबाद, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहाबाद तथा पिहोवा खंड में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पेहोवा शामिल हैं। परीक्षा का परिणाम 14 फरवरी को जारी होगा तथा द्वितीय चरण की परीक्षा 22 फरवरी को आयोजित की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी बलजीत सिंह मलिक ने बताया कि बुनियाद परीक्षा के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें