रेलवे रोड पर स्थित विश्वकर्मा मंदिर एवं धर्मशाला में धीमान ब्राह्मण समाज की ओर से विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि के रूप में सांसद नायब सिंह सैनी ने शिरकत की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में थानेसर विधायक सुभाष सुधा उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता आयुष विवि के कुलपति डॉ. बलदेव धीमान ने की। संस्था द्वारा श्री विश्वकर्मा मंदिर में हवन, झंडा रस्म, सांस्कृतिक कार्यक्रम व भंडारा प्रसाद वितरण व रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया। मंदिर में सुबह से ही पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की लाइन लगने शुरू हो गई थी।
धीमान ब्राह्मण पंचायत सभा संस्था के प्रेस सचिव वेद प्रकाश धीमान ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मा. दिलावर शर्मा की भजन मंडली ने श्री विश्वकर्मा जी का भजन के माध्यम से गुणगान किया। संस्था के प्रधान खुशवंत धीमान, महासचिव सुंदरलाल धीमान ने मुख्यातिथि नायब सैनी, वशिष्ट अतिथि सुभाष सुधा व समारोह के अध्यक्ष डॉ. बलदेव धीमान को स्मृति चिह्न व शॉल भेंट कर सम्मानित किया। मंच का संचालन मेहर चंद धीमान व राज कुमार धीमान ने किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि वास्तुशास्त्र के जनक विश्वकर्मा एक अद्वितीय शिल्पी थे। अपने ज्ञान और बुद्धि के बल पर उन्होंने सोने की लंका, इंद्रपुरी, यमपुरी, वरुणापुरी, कुबेरपुरी, पांडव पुरी, सुदामापुरी, शिवमंडलपुरी, पुष्पक विमान, कर्ण का कुंडल, विष्णु का चक्र, शंकर का त्रिशूल, यमराज का कालदंड आदि सभी देवों के भवनों का निर्माण किया। उन्होंने धीमान ब्राह्मण समाज को धर्मशाला में कमरों के निर्माण कार्य के लिए सांसद कोष से 11 लाख रुपये देने की घोषणा की।
वशिष्ट अतिथि विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि विश्वकर्मा को दुनिया का पहला इंजीनियर और वास्तुकार माना जाता है।
सामारोह की अध्यक्ष डॉ. बलदेव धीमान ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने ब्रह्मा जी के साथ मिलकर सृष्टि रचाई थी। श्री विश्वकर्मा भगवान ने ही देवताओं के लिए अस्त्र, शस्त्र, भवनों और मंदिरों का निर्माण किया था।
इस मौके पर धीमान ब्राह्मण पंचायत सभा के प्रधान खुशवंत धीमान ने मंदिर में हवन कर समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई।
इस अवसर में धीमान ब्राह्मण समाज से संस्था के पूर्व प्रधान सुभाष चंद, कोषाध्यक्ष आरडी धीमान, महासचिव सुंदरलाल, प्रेस सचिव वेद प्रकाश धीमान, वीर दत्त धीमान, माई दयाल धीमान, रमेश धीमान, राजकुमार धीमान, जय भगवान धीमान, मेहरचंद धीमान, देशराज धीमान, टेक चंद धीमान आदि उपस्थित रहे।
शांति नारायण एनजीओ व जन सहयोग संस्था के सहयोग से धीमान ब्राह्मण पंचायत सभा द्वारा पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 76 लोगों ने रक्त एकत्रित किया। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
धीमान ब्राह्मण पंचायत सभा ने समाज के होनहार बच्चो में रमन धीमान, चमन धीमान, प्रिंसी, रोहण, गौरव, कुणाल, रोहित, जिया व सविता को शिक्षा के क्षेत्र में उच्च स्थान पाने पर पुरस्कृत किया गया।
बाबैन। भगवान विश्वकर्मा को इस सृष्टि का रचनाकार कहा जाता है, पुराणों में लिखा है कि भगवान विश्वकर्मा ने ही पूरे संसार की रचना की है। विश्वकर्मा दिवस पर प्रत्येक हाथ के दस्तकार लोग जैसे मिस्त्री, लोहार, मोटर मैकेनिक अपने सभी औजारों को कच्चे दूध की लस्सी से धोते हैं और विश्वकर्मा की मूर्ति के आगे धूप-अगरबत्ती लगाकर अपने औजारों की पूजा करते हैं।
कुरुक्षेत्र। उधर, रामगढिया सभा द्वारा कीर्ति नगर में विश्वकर्मा जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान भूपेंद्र सिंह ने की और संचालन सचिव अतर सिंह ने किया। कथावाचक सूबे सिंह व रघुबीर सिंह डाडी ने पार्टी सहित कार्यक्रम में शिरकत की। हरियाणा पिछड़ा वर्ग महासभा के प्रदेशाध्यक्ष रामकुमार रंबा ने कहा कि गुरु विश्वकर्मा जी की शिक्षाओं पर चलने की आवश्यकता है। इस मौके पर बलदेव सिंह, हरजीत सिंह, जसबीर सिंह, नसीब सिंह आदि मौजूद रहे।
लाडवा। श्री विश्वकर्मा मंदिर लाडवा में भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती बड़ी ही धुमधाम व हर्षोउलास से मनाई गई।विश्वकर्मा सभा के प्रधान नरेंद्र धीमान ने कहा कि भगवान श्री विश्वकर्मा जी हस्तकला के जन्म दाता है। इजिनियरिंग जगत से जुड़े हुए सभी व्यक्तियों के लिए इस दिन काफी महत्व रखता है। जयंती पर मुख्य अतिथि अंकुश गोयल, दुर्गेश गोयल ने ध्वजारोहण व मुख्य मंदिर के द्वार का रिबन काट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रधान नरेंद्र धीमान, उप प्रधान सरदार केसर सिंह, सचिव सुभाष कुमार धीमान, कोषाध्यक्ष अमन धीमान, नरेश धीमान, सतपाल धीमान, राजन, मदन लाल आदि उपस्थित रहे।
महापुरुषों की कोई विशेष जाति धर्म नहीं होता। वे केवल समाज कल्याण के लिए सर्वहित में काम करने वाले ईश्वर के भेजे दूत होते है। यह कहना है हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह का। वे भगवान विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में पंजाबी विश्वकर्मा सभा एवं डेरा फतेह सिंह रोड पर स्थित विश्वकर्मा धीमान धर्मशाला सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उन्होंने विश्वकर्मा धीमान धर्मशाला सभा को 5 लाख रुपये तथा पंजाबी विश्वकर्मा सभा नजदीक नगर पालिका को भी ग्रांट राशि देने की घोषणा भी की। खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने समाज को सृजन व निर्माण की कला के साथ-साथ हाथ का हुनर दिया। इस मौके पर खेल मंत्री के पिता सरदार गुरुचरण सिंह, करण गिल, एचएसजीपीसी के कार्यकारिणी सदस्य जत्थेदार सतपाल सिंह, सुरजीत सिंह, जगतार सिंह भिंडर, बलबीर सिंह, भूपिंद्र सिंह, लवप्रीत खैहरा, जोगिंद्र सिंह बेदी, बहादुर सिंह, सतनाम सिंह आदि मौजूद रहे।