फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों ने बांधा समा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मंच पर प्रदेश के जाने-माने कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोहा लिया। कलाकारों ने हरियाणा प्रदेश का 7 सालों की विकास और उन्नति की अनोखा ढंग से दिखाया। सबसे पहले प्रस्तुति सुधीर शर्मा और उनकी टीम ने वंदेमातरम के रूप में दी। इसके बाद सूचना जनसंपर्क विभाग से कलाकार अमित चौहान और उनकी टीम ने देश भक्ति पर आधारित नाटक, कलाकार अजय ने देश भक्ति गीत और कलाकार जावेद और उनकी टीम द्वारा हरियाणवी लोक नृत्य की प्रस्तुति ने सबको तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

यह सांस्कृतिक संध्या पूर्णत्य आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित रही। सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा कला परिषद व जिला प्रशासन के तत्वावधान में हरियाणा दिवस की पूर्व सांस्कृतिक संध्या पर कलाकृति भवन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्यमंत्री संदीप सिंह ने वर्चुअल रूप से जुड़कर और सांसद नायब सिंह सैनी, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, भाजपा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सैनी, उपायुक्त मुकुल कुमार, एडीसी अखिल पिलानी, एएसपी कर्ण गोयल, नगराधीश हरप्रीत कौर, भाजपा के महामंत्री सुशील राणा व प्रवक्ता विनित क्वात्रा ने दीपशिखा प्रज्ज्वलित करके किया। इस दौरान उपायुक्त मुकुल कुमार ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती समारोह को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हुए सभी को शपथ भी दिलाई।
खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि 7 सालों में हरियाणा प्रदेश ने कृषि, बिजली, खेल, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित हर क्षेत्र में एक मुकाम हासिल किया और तरक्की की ऊंचाइयों को छुआ है। इस सरकार ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में बिना खर्ची व पर्ची के युवाओं को सरकारी नौकरियां, ऑनलाइन प्रणाली ट्रांसफर लागू करके भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का काम किया। सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश ने पिछले 7 सालों में चहुमुखी विकास किया है।
विज्ञापन

विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि 1 नवंबर 1966 को हरियाणा प्रदेश को एक अलग राज्य का दर्जा मिला और इस प्रदेश को अलग राज्य बनने के बाद पहली बार भाजपा सरकार ने एक ऐसी ऊंचाईयों पर पहुंचाने का काम किया है जहां पर अब तक कोई भी राज्य नहीं पहुंच पाया है। इस मौके पर एसडीएम सोनू राम, डीएसपी सुभाष चंद्र, जिला शिक्षा अधिकारी अरूण आश्री, डीडीपीओ प्रताप सिंह, डीआईपीआरओ डॉ. नरेंद्र सिंह, एआईपीआरओ बलराम शर्मा, एनआईसी अधिकारी विनोद सिंगला, डीएफओ रविंद्र धनखड़ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें