फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानेसर और शाहाबाद के बाद पिहोवा में बढ़ने लगा डेंगू के डंक का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर

विज्ञापन
विज्ञापन
थानेसर और शाहाबाद के बाद पिहोवा में बढ़ते डेंगू के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंटी लार्वा एक्टिविटी चलाने के साथ संदिग्ध मरीजों की जांच की गई। 41 घरों में डेंगू का लार्वा मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस थमाए और 68 संदिग्ध मरीजों के खून की स्लाइड बनाई गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक 110 मरीजों को डेंगू की पुष्टि की गई है, जबकि सैकड़ों मरीज संदिग्ध डेंगू से पीड़ित हैं। रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहोवा में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से बचाव संबंधित अभियान शुरू किया गया। यहां प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ. ललित कलसन के नेतृत्व में 42 स्वास्थ्य कर्मी और 174 आशा वर्करों ने कमान संभाली। डॉ. ललित कलसन ने बताया कि डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी चिकित्सा अधिकारियों, हेल्थ इंस्पेक्टरों, एलएचवी, ब्लॉक विस्तार शिक्षक तथा ब्लॉक आशा कोऑर्डिनेटर की देखरेख में एएनएम, मेल वर्करों व आशा कार्यकर्ताओं ने पिहोवा के 17 वार्डों में घर-घर जा कर एंटी लार्वा एक्टिविटी चलाई। यहां लार्वा मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस थमाया। डॉ. कलसन ने बताया कि जागरूकता कार्यक्रम में लोगों को बताया जा रहा है कि डेंगू का मच्छर जमीन के ऊपर इकट्ठा हुए साफ पानी में पनपता है। इसलिए अपने घर के कूलर, टंकी, छत पर पडे पुराने टायर, फ्रिज के पीछे की टंकी, गमले आदि में एक सप्ताह से ज्यादा पानी जमा न होने दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें