फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: एक लाख रुपये रिश्वत लेता केयू की निर्माण शाखा का एक्सईएन पकड़ा, बिल पास करने की एवज में मांगे थे

Fri, 16 Jun 2023 09:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

एक्सईएन से परेशान ठेकेदार ने विजिलेंस में शिकायत दी तो इंस्पेक्टर सचिन कुमार व प्रवीन कुमार के नेतृत्व में टीम ने उसे रंगे हाथ काबू कर लिया। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की निर्माण शाखा के एक्सईएन को ठेकेदार से एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ पकड़ा है। आरोप है कि उसने यह रकम करीब एक करोड़ 20 लाख के बिल जारी करने की एवज में मांगी थी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ठेकेदार ने विश्वविद्यालय में रंगाई-पुताई व अन्य कार्यों को लेकर ठेका लिया हुआ है, जिसके बिल जारी करवाने की एवज में एक्सईएन पंकज शर्मा ने सात लाख 20 हजार की मांग की थी। तीन लाख रुपये ठेकेदार उसे दे चुका था तो एक लाख रुपये आज दिए जाने तय किए थे।

एक्सईएन से परेशान ठेकेदार ने विजिलेंस में शिकायत दी तो इंस्पेक्टर सचिन कुमार व प्रवीन कुमार के नेतृत्व में टीम ने उसे रंगे हाथ काबू कर लिया। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। इंस्पेक्टर सचिन कुमार का कहना है कि अभी पूरे मामले की छानबीन की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें