फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर व कार की टक्कर; रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर, उसकी पत्नी व उनकी चाची की मौत

Fri, 16 Jun 2023 04:06 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

गुरुग्राम के नूरगढ़ ब्रह्माणवास निवासी हरियाणा पुलिस से रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर चंद्रगुप्त पुत्र भोलाराम, अपनी पत्नी ओमवती व चाची कोशल्या पत्नी केशुराम कार में सवार होकर नशों की बीमारी की दवाई दिलाने के लिए रोहतक के गिरावड़ गांव गया था। रास्ते में गलत दिशा से अचानक पानी की टैंकर जुड़ा ट्रैक्टर आ गया और दोनों की भीषण टक्कर हो गई।
विज्ञापन
ट्रैक्टर-कार की टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर के नेशनल हाइवे 352 पर गांव कुलाना व माछरौली गांव के बीच एक पानी का टैंकर जुडे़ ट्रैक्टर व कार की टक्कर हो गई। टक्कर में रियायर्ड थानेदार, उसकी पत्नी व चाची घायल हो गए। घायलों को सामान्य अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकाें ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के पुत्र के बनान पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौका पाकर भागने में कामयाब रहा।    

विज्ञापन


कुलाना व माछरौली गांव के हीच हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार गुरुग्राम के नूरगढ़ ब्रह्माणवास निवासी हरियाणा पुलिस से रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर चंद्रगुप्त पुत्र भोलाराम 69 साल, अपनी पत्नी ओमवती 67 साल व चाची कोशल्या पत्नी केशुराम कार में सवार होकर नशों की बीमारी की दवाई दिलाने के लिए रोहतक के गिरावड़ गांव गया था। वहां से वापस आते समय जब व माछरौली व कुलाना चौक के बीच पहुंचे तो गलत दिशा से अचानक पानी की टैंकर जुड़ा ट्रैक्टर आ गया और दोनों की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एक महिला सड़क पर जा गिरी और चंद्रगुप्त कार में ही फंस गया। राहगीरों की मदद से उन्हे कार से बाहर निकाला गया और सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
तीनों के शवों को सामान्य अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। - प्रकाश चंद, थाना प्रभारी माछरौली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें