फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: सिर जमीन पर पटककर दोस्त की हत्या, शराब के नशे में की वारदात, हुई थी मामूली कहासुनी

Fri, 23 Dec 2022 07:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

वारदात को अंजाम शराब के नशे में दिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों अनाज मंडी पिहोवा में पल्लेदारी का काम करते थे। दोनों पल्लेदारों के बीच विवाद हुआ था। 
विज्ञापन
मृतक नरेश पटेल का फाइल फोटो, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पिहोवा क्षेत्र में शराब के नशे में हुई मामूली कहासुनी में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त का सिर जमीन पर पटक-पटक कर हत्या कर दी। दोनों अनाज मंडी पिहोवा में पल्लेदारी का काम करते थे। कुछ दिन पहले ही उनका कमरे में सोने को लेकर झगड़ा हुआ था। मृतक नरेश पटेल उर्फ रावत (55) मूल रूप से बिहार के गांव दौहरा जिला सीतामढ़ी का रहने वाला था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी वासुदेव का गिरफ्तार कर लिया है।

 

विज्ञापन

थाना शहर पिहोवा में दर्ज शिकायत में अरविंद पटेल निवासी बारा उदहोरन जिला सरलाही (नेपाल) ने बताया कि उसका जीजा नरेश धान में सीजन में वह पिहोवा मंडी में पल्लेदारी का काम करने आया था। यहां वह अपने जीजा नरेश, छोटे भाई धर्मेंद्र और वासुदेव निवासी गांव बगदा जिला सरलाही (नेपाल) एक साथ काम करते थे। काम निपटाने बाद वे रात को अनाज मंडी में एक कमरे सो जाया करते थे। 
 

वासुदेव रोजाना शराब पीकर उनके साथ गाली-गलौज करता था। वह गुरुवार की दोपहर को अपने जीजा नरेश के साथ अनाज मंडी में शेड के पास दुकान नंबर 120 के सामने फड़ पर धूप सेंक रहे थे। तभी वासुदेव वहां आकर नरेश को कमरे में न सोने देने के लिए गाली-गलौज करने लगा। नरेश के विरोध करने पर दोनों लड़ाई-झगड़ा करने लगे। उसके देखते-देखते ही वासुदेव ने नरेश को  थप्पड़-मुक्के मारने लगा और एकदम जोर का धक्का दे दिया।

विज्ञापन

 

इससे नरेश सिर के बल मंडी के फड़ पर गिर गया। वासुदेव ने नरेश का गला पकड़ लिया और उसका सिर दो-तीन बार सिर फड़ पर पटक दिया। इससे नरेश के सिर से खून बहने लगा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसने वासुदेव को रोकने का प्रयास किया तो आरोपी मौके से फरार हो गया।

 

पुलिस ने मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है। थाना शहर प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। आरोपी वासुदेव को गिरफ्तार करके अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। 

नरेश 20 साल से कर रहा था पल्लेदारी 
नरेश पिछले 20 साल से पिहोवा अनाज मंडी में पल्लेदारी का काम कर रहा था। वह धान के सीजन में पिहोवा आया था। नरेश अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और दो बेटियों को छोड़ गया। पल्लेदारी से उसके घर का गुजारा चल रहा था। उसके दोनों बेटे भी मजदूरी ही करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें