फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरावती के खिलाड़ियों, कोच को पीटा

Sun, 22 Nov 2015 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में चल रही नेशनल इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में फिर हंगामा हो गया। वीरवार की रात को हुआ हंगामा अभी निपटा भी नहीं था कि शनिवार को देर शाम करीब आठ बजे एक बार फिर पक्षपात के आरोप लगने के बाद हंगामा हो गया। इस दौरान मारपीट तक हो गई। आरोप है कि केयू के खिलाड़ियों और छात्रों ने महाराष्ट्र के अमरावती यूनिवर्सिटी की टीम के कोच और खिलाड़ियों की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

 सुरक्षा कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते वहां सभी खिलाड़ी एकत्र हो गए। इस वजह से करीब पौन घंटे बॉक्सिंग बाउट प्रभावित रही।अमरावती टीम के कोच विशाल सोनेवाला ने बताया कि उनका खिलाड़ी पहले राउुंड में एक अंक से पिछड़कर दूसरे राउंड में वापसी कर रहा था। लेकिन, केयू में कार्यरत रैफरी ने रिंग नंबर-2 में चल रही बाउट में उसे हरा दिया। पहले राउंड में हमारे 4 अंक और केयू के 5 अंक थे। दूसरे राउंड में वह बढ़कर 8 और केयू के 16 कर दिए, जो संभव ही नहीं है। इस मैच में हमारे टीम के खिलाड़ी ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन रैफरी के कारण हमें हार देखनी पड़ी। इसका विरोध जताया तो केयू के खिलाड़ियों और छात्रों ने हम पर हमला कर दिया। हमारे साथ मारपीट की गई और हमारी टीम की महिला खिलाड़ियों के साथ भी बदसलूकी हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध करने पर बड़ी संख्या में लड़के आ गए और जानबूझकर हंगामा शुरू कर दिया। दूसरे राज्यों से आए कई अन्य खिलाड़ियों ने बताया कि यूनिवर्सिटी के काफी सारे लड़कों को मौके पर बुलाकर मारपीट कराई गई है। 
क्या कहते हैं केयू कोच केयू के बाक्सिंग कोच राजेश का कहना है कि अमरावती की टीम के सदस्य ने मैच के बीच में ही रेफरी को कुर्सी फेंक कर मारी दी। इसके बाद हंगामा हुआ। उन्होंने कहा कि मैच में खिलाड़ी को हार स्वीकार करनी चाहिए, लेकिन केयू की जीत किसी को हजम नहीं हुई। इसलिए अमरावती टीम ने केयू के सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ भी हाथापाई की कोशिशि की। अमरावती टीम के साथ हाथापाई करने में केयू का कोई भी खिलाड़ी नहीं था। जो भी थे, वे दर्शक ही थे। मामला बढ़ता देख वे स्वयं भी खिलाड़ियों को शांत करने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन

दो दिन पहले भी हुआ था विवाद ॉवीरवार की शाम को आगरा की एक महिला खिलाड़ी शैली सिंह ने भी यूनिवर्सिटी आयोजकों पर पक्षपात पूर्ण व्यवहार का आरोप लगाते हुए रिंग में धरना दिया था। बाद में विरोध स्वरूप बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने उसका साथ देते हुए रिंग में धरना दिया। इस कारण करीब दो घंटे तक खेल बाधित रहा था। 
केयू प्रशासन की ओर से खेलों का आयोजन निष्पक्षता से किया जा रहा है। हमारे ऊपर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। सभी खिलाड़ी हमारे अपने खिलाड़ी हैं। किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा। यहां मारपीट नहीं हुई है। हलका फुलका विवाद था। उसे शांत करवा दिया गया है। दोबारा मैच शुरू करा दिए गए हैं। डीएस काला, कार्यवाहक खेल निदेशक, केयू, कुरुक्षेत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें