फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटी रोड पर बाईक की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जीटी रोड पर एक महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। गांव झिरबड़ी वासी करीब फूलो देवी(65) अपने पोते के साथ साथ लगते गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए पैदल जीटी रोड से जा रही थीं। तभी अंबाला से करनाल की ओर जा रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। फूलो देेवी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


ड्यूटी से लौट रहे पुलिसकर्मी की हादसे में मौत
शाहाबाद। ड्यूटी कर अंबाला स्थित घर लौट रहे एक पुलिसकर्मी की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी अनुसार करीब 40 वर्षीय अंबाला के मझौड़ा गांव निवासी रूपिंद्र सिंह शाहाबाद में ड्यूटी पर आया हुआ था। देर रात वह बाइक पर घर लौट रहा था। रामप्रसाद डीएवी स्कूल के पास एक कार ने उसे टक्कर मार दी। उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें