फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में शराब के ठेके पर लूट: तीन बदमाश पिस्टल तानकर ले गए 65 पेटी शराब और कैश

Sun, 31 Oct 2021 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, कुरुक्षेत्र

सार

कुरुक्षेत्र में एक और लूट की वारदात हुई है। तीन बदमाश ठेके में घुसे और शराब व कैश भी ले गए। तीनों ने ठेके के कारिंदे को बंधक बना लिया और उसे पिस्टल तानकर धमकाया। वारदात के बाद आरोपी उसे अंदर बंद कर गए और उसका मोबाइल बाहर ही रखवा लिया। जिसके बाद सुबह किसी तरह बाहर निकल उसने पुलिस को सूचित किया।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र जिले के गांव शांति नगर (कुरड़ी) स्थित शराब के ठेके से रिवॉल्वर के दम पर बदमाश अंग्रेजी व देशी शराब की 62 पेटियां और 11 हजार की नकदी लूटकर फरार हो गए। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा बदमाशों को पकड़ने के लिए क्षेत्र में वीटी करा दी। थाना झांसा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। तीन थानों की पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। वहीं, पंजाब पुलिस से भी मदद ली जा रही है। गांव ठोल वासी बलविंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि वह शांति नगर में शराब ठेके पर कारिंदे का काम करता है। रात के समय एक व्यक्ति ठेके पर आया और उससे शराब की कई पेटियां लेने की मांग की। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-Petrol Diesel Price: हरियाणा में 106.27 रुपये प्रति लीटर हुआ पेट्रोल का भाव, 98.27 रुपये बिक रहा डीजल

सुबह चार बजे आ धमके बदमाश
ऐसे में उसने ठेकेदारों के साथ मोबाइल पर बातचीत करवा दी। इस व्यक्ति ने बताया कि वह झांसा गांव में रिश्तेदारी में आया हुआ है। उसे शराब शादी के लिए जुल्का, पंजाब में लेकर जानी है। यह व्यक्ति रात के समय चला गया। सुबह 4 बजे यह व्यक्ति दोबारा आ गया। वह कहने लगा कि शराब लेकर जल्दी निकलना है। ऐसे में कारिंदे ने ठेके का मुख्य द्वार खोल दिया। उसी समय दो अन्य लोग आ धमके। इन्होंने उसकी कनपटी पर रिवॉल्वर तान दी। इसी दौरान लुटेरे ठेके से कार में अंग्रेजी व देसी शराब की 62 पेटी लाद लेने के बाद 11 हजार की नकदी भी समेट ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-अंबाला में डेंगू का डंक: एक बेड पर दो-दो मरीज, बेड नहीं मिल रहा तो स्ट्रेचर पर करा रहे उपचार

पंजाब पुलिस के संपर्क में हरियाणा पुलिस
जाने से पहले उसका मोबाइल बाहर रख दिया और उसे भीतर बंद कर ठेके को बाहर से ताला लगा दिया। वह दिन निकलने के बाद कुछ लोगों की मदद से बाहर निकला। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन अज्ञात के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित 34 व 392 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, इस्माईलाबाद और शाहाबाद पुलिस से भी मदद ली जा रही है। साथ लगते पंजाब बॉर्डर के जुल्का थाना की पुलिस से भी संपर्क बनाया गया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें