फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर के घर पर फायरिंग करने और रंगदारी का मामला : सीआईए-दो ने तीन आरोपियों को दबोचा, चौथा चल रहा फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गत सप्ताह आजाद नगर में प्रॉपर्टी डीलर के घर पर फायरिंग करने और 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में सीआईए-दो की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी शुभम उर्फ साहिल, दीपक उर्फ तोता व नितेश उर्फ नितिन निवासी प्रेम नगर को अदालत के आदेश चार दिन के रिमांड पर लिया है। वहीं अभी मामले का चौथा आरोपी राहुल निवासी प्रेम नगर फरार चल रहा है, जबकि प्रॉपर्टी डीलर को मैसेज भेजकर रंगदारी मांगने और हमला कराने वाले मास्टरमाइंड की भी पुलिस को तलाश है।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि थाना कृष्णा गेट में पांच जुलाई को जय प्रकाश निवासी आजाद नगर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि चार जुलाई की रात करीब साढ़े 11 बजे उसके पास व्हाट्सएप कॉल आई थी, मगर उसने उस कॉल को रिसीव नहीं किया था। उसके बाद करीब 12:18 बजे उसके मोबाइल पर वाॅइस रिकॉर्डिंग मैसेज भेजकर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। सुबह उठकर उसने घर के आंगन में आकर देखा तो गेट की लाइट टूटी हुई थी, कार की डिग्गी पर गोली लगी थी तथा घर के फर्श पर गोलियों के खोल पड़े हुए थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए सीआईए-दो की टीम ने आरोपी शुभम, दीपक व नितेश काे गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों को चार दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है, साथ ही आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल बाइक और हथियार बरामद किए जाएंगे।

नाकाबंदी व नाइट डोमिनेशन के तहत हो रही जांच
पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि जिला पुलिस की ओर से नाकाबंदी व नाइट डोमिनेशन के तहत गहनता से छानबीन की जा रही है। इसके साथ-साथ सभी थाना और चौकी प्रभारी, पीसीआर व राइडर्स को रात के समय गश्त के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें